क्राइम
NEET Paper Leak Case: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने दाखिल किया पूरक आरोपपत्र

CBI: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में एक आरोपी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।
जानें, कब होगी अगली सुनवाई
विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने 14वें आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी उर्फ राज सूर्यवंशी के वकील को पूरक आरोपपत्र की एक प्रति उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार के लिए निर्धारित की है। (भाषा)


