क्राइम

Punjab News: पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में थाना प्रभारी बेअंत कौर निलंबित

Punjab Crime: पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की एक मेडिकल स्टोर के मालिक द्वारा हत्या किए जाने के दो दिन बाद प्राधिकारियों ने शहर के सिटी-2 थाने की प्रभारी बेअंत कौर को बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जानें, क्या है मामला
मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव चौधरी ने थाना प्रभारी बेअंत कौर के निलंबन का आदेश जारी किया। झोटा के परिजन बेअंत कौर समेत कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिवार का कहना है कि वे झोटा का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।

नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या : पंजाब बंद के आह्वान पर कई जगह बाजार बंद, निजी स्कूलों में छुट्टी
नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को पंजाब बंद के दौरान राज्य में कई जगह बाजार बंद रहे और कई जिलों में निजी स्कूल भी बंद रहे। झोटा के परिवार ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अकाली दल वारिस पंजाब दे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य किसान संगठनों तथा राज्य के सरकारी कर्मचारी संगठनों के समर्थन से ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया था।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button