राजनीति

Bankipur Assembly ByElection Results: प्रशांत किशोर बोले, बांकीपुर के लोगों ने भाजपा के अहंकार को हराया, सभी 422 बूथों पर मिली बढ़त

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उनकी जीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अहंकार के खिलाफ जनता का जनादेश है और उन्हें सभी 422 मतदान केंद्रों पर बढ़त मिली, जो इस बात का प्रमाण है कि समाज के हर वर्ग ने उनका समर्थन किया।

कहा-नितिन नवीन मेरे बड़े भाई जैसे हैं, उनकी जीत भी मेरी खुशी होती
प्रशांत किशोर ने कहा कि नितिन नवीन मेरे बड़े भाई जैसे हैं। उनकी जीत भी मेरी खुशी होती। लोगों ने यह भी देखा होगा कि चुनाव प्रचार के दौरान मैंने उनके खिलाफ कभी कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की है।

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा को 18,953 मतों के अंतर से पराजित करके जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के परिणामों के अनुसार, सभी 31 में से 31 दौरों की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 63,203 मत मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 44,250 मत प्राप्त हुए।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button