BRICS: पीएम मोदी बोले, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और साझा चुनौतियों से निपटने में ब्रिक्स की अहम भूमिका

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में सुरक्षा सहयोग को गहरा करने और आतंकवाद, साइबर सुरक्षा तथा उभरती प्रौद्योगिकियों जैसी साझा चुनौतियों से निपटने में ब्रिक्स की अहम भूमिका है। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स की भारत की अध्यक्षता व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को समर्थन देने तथा अधिक सुरक्षित, संरक्षित और समावेशी विश्व के निर्माण में योगदान देने पर केंद्रित होगी।
कहा, ब्रिक्स देशों के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और सीनियर सिक्योरिटी अधिकारियों से मिलकर खुशी हुई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ब्रिक्स देशों के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और सीनियर सिक्योरिटी अधिकारियों से मिलकर खुशी हुई। बदलते ग्लोबल माहौल में सिक्योरिटी कोऑपरेशन को गहरा करने और टेररिज्म और साइबर सिक्योरिटी से लेकर नई टेक्नोलॉजी तक शेयर्ड चैलेंजेस को सॉल्व करने में ब्रिक्स की अहम भूमिका है। भारत की चेयरमैनशिप प्रैक्टिकल कोऑपरेशन को आगे बढ़ाने, ग्लोबल साउथ की प्रायोरिटीज को सपोर्ट करने और एक ज्यादा सुरक्षित, ज्यादा सिक्योर और इनक्लूसिव दुनिया में योगदान देने की कोशिश करेगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



