Monsoon: मुंबई पहुंचा मानसून, दिल्ली में बारिश से पारा गिरा; अलनीनो से फसल को नुकसान का खतरा

ElNino: दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य आगमन की तिथि से 13 दिन बाद आखिरकार मंगलवार को महाराष्ट्र में मुंबई पहुंच गया, जिसके साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
दिल्ली में बारिश से पारा गिरा, आगे और वर्षा का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर में बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई। मौसम विभाग ने हफ्ते के दूसरे हिस्से में भी वर्षा का अनुमान जताया है।
मानसून की कमी से 111 जिलों में फसल नुकसान का सबसे ज्यादा खतरा : शिवराज सिंह चौहान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने 111 जिलों की पहचान की है जहां फसल को सबसे ज्यादा नुकसान का खतरा है, क्योंकि अल नीनो के कारण मानसून में 43 प्रतिशत की कमी खरीफ की बुवाई को प्रभावित कर रही है।
मानसून की देरी से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित होने की आशंका, अग्रिम तैयारियां शुरू
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की बुवाई पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, क्योंकि 315 जिलों में सामान्य से कम वर्षा होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर मानसून को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अग्रिम तैयारियां शुरू कर दी हैं। (भाषा)



