क्राइम
ED Action: बैंक धोखाधड़ी में ईडी ने एमटेक समूह की 5000 करोड़ की संपत्ति जब्त की

एक दिवालिया मोटरवाहन उपकरण विनिर्माण कंपनी के खिलाफ कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत फार्म हाउस, राज्यों में सैकड़ों एकड़ कृषि और औद्योगिक भूमि तथा 5,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर और डिबेंचर जब्त किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ईडी ने यह कार्रवाई संघीय एजेंसी द्वारा जुलाई में एमटेक समूह के प्रवर्तकों अरविंद धाम को गिरफ्तार किए जाने के बाद की है। कंपनी दिवाला प्रक्रिया के दौर से गुजर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


