देश-दुनिया

Holi: होली पर सख्ती, दिल्ली के 134 चौराहों पर होगी निगरानी; शराब पीकर गाड़ी चलाने पर निलंबित हो सकता है लाइसेंस

Delhi News: होली पर इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सख्ती रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस होली के दिन बुधवार को शहर भर के लगभग 134 प्रमुख चौराहों पर कर्मियों को तैनात करेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यातायात परामर्श जारी
पुलिस ने यातायात परामर्श जारी करते हुए कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, लापरवाही से और टेढ़ी-मेढ़ी दिशा में गाड़ी चलाने, लाल बत्ती पार करने, तीन लोगों को बैठाकर दो पहिया वाहन चलाने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने और दोपहिया वाहनों से स्टंट करने जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर विशेष जांच दल तैनात किए जाएंगे।

खुशी के त्योहार को अपनों संग मनाएं किसी की नाराजगी का कारण न बनें
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि खुशी के त्योहार को अपनों संग मनाएं किसी की नाराजगी का कारण न बनें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button