देश-दुनिया

Holi: दिल्ली में होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें, आप ने साधा निशाना

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होली पर शराब की दुकानें खुली रहेंगी। दिल्ली सरकार द्वारा होली को शुष्क दिवस की सूची से हटा दिए जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें इस होली पर खुली रहेंगी। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस पर सरकार पर निशाना साधा है।

ये रहेंगे मद्य निषेध दिवस
इस वर्ष जनवरी में जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती शुष्क दिवस (मद्य निषेध दिवस) रहेंगे।

सौरभ भारद्वाज बोले, हर बात पर झूठ बोलकर आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम किया था
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर लिका कि होली पर नकली हिंदूवादी फर्जी सनातन सरकार की तरफ से शराब की दुकाने खोले जाएंगी ? आपको याद होगा कैसे भाजपा की केंद्र सरकार ने शराब के नाम पर दिल्ली में नंगा नाच किया था। हर बात पर झूठ बोलकर आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम किया था। मगर अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है और शराब के नाम पर इनके असली संस्कार सबके सामने आ गए हैं । ये ना तो सनातनी हैं , ना देश भक्त। ये सिर्फ सत्ता के भूखे लोगों की अनपढ़ जमात हैं। अभी तक इन्होंने छठ महापर्व पर सारी शराब की दुकाने खोली, रविदास जयंती पर सारी शराब की दुकाने खोली और अब होली पर भी सारी शराब की दुकाने खोली गई हैं। क्या शराब पीकर जो गुंडई और अश्लीलता सड़कों पर होगी, इससे हमारी बेटियों को बचाना सीएम रेखा गुप्ता का काम नहीं है ? सिर्फ महिला कोटे के नाम पर एक अयोग्य औरत को सत्ता में बिठाया तो जाए मगर उनसे सवाल ना पूछे जाएं ?

मनीष सिसोदिया बोले, अब शुरू हुआ दिल्ली में असली शराब घोटाला
मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा कि अब शुरू हुआ दिल्ली में असली शराब घोटाला। शराब की दुकानों को होली के दिन भी खुली रखकर त्योहार के दिन करोड़ों कमाने की खुली छूट दे दी है दिल्ली सरकार ने। ईडी और सीबीआई के अधिकारियों में किसी की हिम्मत है इस घोटाले के खिलाफ एक भी सवाल पूछने की। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button