क्राइम
Maharashtra Crime: ठाणे में देह व्यापार से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर की गई दो अन्य महिलाओं को मुक्त कराया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गिरोह चलाने के लिए सोशल मीडिया का करती थी इस्तेमाल
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) के सदस्यों ने अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के निकट एक होटल के पास जाल बिछाकर आरोपी महिला को पकड़ लिया, जो गिरोह चलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी। (भाषा)



