New Year 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

New Year 2026: देश और दुनिया के लोगों ने बृहस्पतिवार को को नववर्ष का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि 2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः।
स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥ (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



