देश-दुनिया

Delhi Air Pollution: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में; राजस्थान के कई इलाके शीतलहर की चपेट में

Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से छह जनवरी के बीच शहर में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। इधर, गाजियाबाद में भी ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे।

राजस्थान के कई इलाके शीतलहर की चपेट में
राजस्थान के अनेक इलाकों में नए साल के पहले हफ्ते में जारी कड़ाके की ठंड के बीच बीते 24 घंटे में अनेक इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई। शनिवार सुबह अनेक जगह घना कोहरा छाया रहा। मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं शीतलहर चली। साथ ही, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं घना एवं अत्यधिक घना कोहरा रहा। देश के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button