राजनीति

West Bengal Violence: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के दिन गिने-चुने रह गए: भाजपा

West Bengal Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हिंदू निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों के शिकार हैं और पुलिस ने दंगाइयों को खुली छूट दे रखी है। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बाद राज्य में हिंसा की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण खासकर मुर्शिदाबाद जिले में दंगा प्रभावित लोगों का पलायन हुआ है।

कहा, पुलिस ने दंगाइयों को खुली छूट दे रखी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रविशंकर प्रसाद ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उनकी सरकार बुनियादी मानवीय मूल्यों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने दंगाइयों को खुली छूट दे रखी है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button