India Pakistan Tension: अमित शाह ने भारत-पाकिस्तान सीमा और हवाई अड्डों पर सुरक्षा की समीक्षा के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

India Pakistan Tension: भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमा और देश के हवाई अड्डों पर मौजूदा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे कुछ ही घंटों पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है।
शाह ने मुख्यमंत्रियों से सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार के खिलाफ कड़ी निगरानी रखने को कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान और नेपाल की सीमा से लगे राज्यों से सोशल और अन्य मीडिया मंचों पर अवांछित तत्वों द्वारा शुरू किए गए राष्ट्र विरोधी दुष्प्रचार पर कड़ी निगरानी रखने को बुधवार को कहा। ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पुलिस महानिदेशकों और मुख्य सचिवों के साथ बैठक में शाह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए, जबकि अस्पतालों और अग्निशमन विभाग के सुचारू संचालन तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। (भाषा)



