Delhi Crime: दिल्ली में बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, अरविंद केजरीवाल बोले-ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंक

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक स्लीपर बस के अंदर चालक और परिचालक ने एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जानें, क्या है मामला
सूत्रों ने बताया कि 12 मई को हुई इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा, ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंकः अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा। ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंक है।
मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में एक और निर्भया कांड! चलती बस में फिर से गैंगरेप। दिल्ली में बीजेपी के सारे इंजन ठप हो चुके हैं। स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं, बसों में सुरक्षित नहीं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



