देश-दुनिया

CJI: देश के 53वें सीजेआई बने जस्टिस सूर्यकांत

CJI Surya Kant: भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत अब सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। न्यायमूर्ति सूर्यकांत को न्यायमूर्ति बीआर गवई के स्थान पर न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति गवई रविवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

हिंदी में ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में न्यायमूर्ति सूर्यकांत को शपथ दिलाई। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, उन्होंने हिंदी में शपथ ली।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश गवई ने अपने उत्तराधिकारी के लिए राष्ट्रपति भवन में सरकारी कार छोड़ी
पूर्व प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने सोमवार को अपने उत्तराधिकारी न्यायमूर्ति सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में उनके लिए आधिकारिक मर्सिडीज-बेंज कार छोड़कर एक नई मिसाल कायम की। तेईस नवंबर को सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति गवई आधिकारिक कार से राष्ट्रपति भवन पहुंचे और समारोह के बाद अपने निजी वाहन से रवाना हुए।



न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नेतृत्व में कानून के शासन में जनता का विश्वास मजबूत होने की उम्मीद: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को नए प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पदभार संभालने की बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके पद पर रहते हुए संवैधानिक मूल्यों तथा कानून के शासन में जनता का विश्वास और मजबूत होगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button