क्राइम
Noida News: दिल्ली के सरकारी अस्पताल की नर्स ने व्यक्ति के खिलाफ नोएडा में दर्ज कराया उगाही का मुकदमा

Noida Crime: दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला नर्स ने एक शख्स के खिलाफ ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
थाना सेक्टर 20 में पीड़िता ने की शिकायत
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता ने थाना सेक्टर 20 में मंगलवार रात को दी अपनी शिकायत में बताया कि 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती मूल रूप से बरेली के रहने वाले सुमित दिवाकर से हुई। (भाषा)



