बधाई संदेश

Eid Milad-Un-Nabi: पीएम मोदी ने ईद मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को ईद मिलाद-उन-नबी (Eid Milad-Un-Nabi) के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं। सद्भाव और एकजुटता हमेशा बनी रहे। चारों ओर सुख और समृद्धि हो।”

राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर लिखा है पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देती हूं। पैगम्‍बर मुहम्‍मद (स.) ने समानता पर आधारित मानव समाज का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने धैर्य के साथ सत्य के मार्ग पर चलने की भी शिक्षा दी है। आइए इस अवसर पर हम सब इन शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लें और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य करें।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के बारे में
मिलाद-उन-नबी, जिसे ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या मावलिद के नाम से भी जाना जाता है, पैगंबर मोहम्मद की जयंती का प्रतीक है। पैगंबर का जन्मदिन 12 रबी उल अव्वल को मनाया जाता है, जो इस्लामी कैलेंडर के अनुसार तीसरा महीना है। ((सारा जहां न्यूज नेटवर्क))

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button