राजनीति

Haryana Assembly Election 2024: नायब सैनी बोले, राजीव जैन ने अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा को मजबूत करने का लिया फैसला

हरियाणा (Haryana) के सीएम नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मजबूत सिपाही और समर्पित नेता राजीव जैन ने अपना नामांकन वापस लेकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का फैसला लिया है। राजीव जैन और कविता जैन का ये फैसला न सिर्फ स्वागत योग्य है बल्कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। पूर्ण बहुमत की तीसरी बार सरकार बनाने में सोनीपत का इस बार सबसे सराहनीय योगदान होगा।

सिरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया
सिरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया। भाजपा संगठन के आदेश से मैंने नामांकन भरा था, उनके आदेश से मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया।

चौधरी बीरेंद्र सिंह बोले, हरियाणा में हर वर्ग का वोटर भाजपा की नीतियों से आहत
जींद में कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में हर वर्ग का वोटर भाजपा की नीतियों से आहत है, वो कांग्रेस के पक्ष में खड़े हैं। ये सही है कि जाट बड़ी संख्या में कांग्रेस का पक्षधर है लेकिन दूसरी पार्टियों में भी जाट हैं। मुस्लिम मतदाता हरियाणा में पांच प्रतिशत हैं जो कांग्रेस को वोट करेगा क्योंकि भाजपा उन्हें मजबूर करती है। ये कहना सही नहीं है कि जाट और गैर-जाट के बीच लड़ाई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button