देश-दुनिया

Ayushman Bharat Yojana: राजनीतिक स्वार्थ के चलते दिल्ली और बंगाल की सरकारें आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं कर रहीं: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू नहीं करने को लेकर मंगलवार को दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि इन दोनों राज्यों के बुजुर्गों को इसके विस्तारित कार्यक्रम के तहत मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल पाएगा।

आयुष्मान भारत अव्यावहारिक है, दिल्ली के निवासियों के लिए नहीं: संजय सिंह
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि पात्रता शर्तों के कारण आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का लाभ राष्ट्रीय राजधानी के एक भी नागरिक को नहीं मिलेगा। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के चंद घंटे बाद आई है, जिसमें उन्होंने दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों पर राजनीतिक हितों के चलते स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button