JEE Mains Registration 2025: जेईई मेंस 2025 के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

JEE Mains Registration 2025: जेईई मेंस यानि जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(Joint Entrance Examination) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू कर दी है। जेईई मेंस परीक्षा जनवरी और अप्रैल में होगी। पहले सेशन में परीक्षा 22 से 31 जनवरी 2025 के बीच होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 22 नवंबर 2024 को रात नौ बजे तक आवेदन कर सकते हैं। सत्र दो की परीक्षाएं एक से आठ अप्रैल तक होंगी।
कौन कर सकते है आवेदन
जेईई मेन 2025 में भाग लेने के लिए स्टूडेंट का पीसीएम स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं की परीक्षा परीक्षा देने वाले छात्र भी इसके लए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन देश में इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है। इसमें पीसीएम यानि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से 12वीं का परीक्षा पास कर चुके या करने वाले स्टूडेंट भाग ले सकते हैं। सभी कैटेगरी के स्टूडेंट जेईई मेन की परीक्षा लगातार तीन वर्षों तक दे सकते हैं। इस परीक्षा में कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले स्टूडेंट जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर Online Application Form for JEE (Main) – 2025 Session-1 लिंक पर क्लिक करें।
खुलने वाले नए पेज पर Link to the Online Registration Form for the JEE (Main) – 2025 Session-1 पर क्लिक करें।
इसके बाद कैप्चा भर कर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
जेईई मेन 2025 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।
पहले चरण में स्टूडेंट को रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के दौरान सिस्टम द्वारा जनरेट एप्लिकेशन फॉर्म का प्रयोग कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
दूसरे चरण में फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स भरने के साथ पेपर, परीक्षा शहरों का चयन करना, शैक्षणिक योग्यता का विवरण देना, फोटो, डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।
पहले और दूसरा चरण पूरा होने के बाद तीसरे चरण में परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। अंत में कंफर्मेंशन पेज को डाउनलोड कर सुरक्षित रखना होगा।
इन भाषाओं में होगी परीक्षा
जेईई मेन 2025 सत्र एक का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। इस साल यह परीक्षा 13 भाषाओं यानि अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होगी।
ऐसे करें भुगतान
इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से 22 नवंबर 2024 को रात 11.50 बजे तक कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की घोषणा जनवरी 2025 के पहले हफ्ते तक की जाएगी, एडमिट कार्ड परीक्षा की डेट से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। जेईई मेन पहले सेशन की परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 तक घोषित होगा।
अब वैकल्पिक प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे
अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए जेईई मेंस परीक्षा 300 अंकों की होगी। पेपर-एक में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। अगले साल होने वाली परीक्षा में अब वैकल्पिक प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे।
इसलिए होती है परीक्षा
जेईई मेंस परीक्षा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIIT) और अन्य तकनीकी संस्थानों में अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह जेईई एडवांस्ड के लिए एक क्वालिफाइंग टेस्ट भी है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में एडमिशन के लिए की जाती है।
साल में दो बार होती है परीक्षा
जेईई मेन की परीक्षा का साल में दो बार होती है। पहली बार जनवरी के आखिरी हफ्ते से फरवरी के पहले हफ्ते के बीच परीक्षा होती है, जबकि दूसरी बार परीक्षा अप्रैल में होती है। इन दोनों ही सेशन की परीक्षा के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है।
जरूरत पड़ने पर यहां करें संपर्क
जेईई मेन 2025 परीक्षा फॉर्म (JEE Main 2025 Registration Form) भरते समय सावधान रहें। एक ही बार फॉर्म भर सकते हैं। अगर आवेदन करने में परेशानी हो तो 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। jeemain@ntmac.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं।
आवेदन पत्र भरते समय रहें सावधान, इन बातों का ख्याल
एनटीए ने सत्र एक के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। सत्र दो के लिए आवेदन पत्र अलग से उपलब्ध कराया जाएगा। अप्रैल सत्र के लिए पंजीकरण 31 जनवरी से शुरू होगा।
एक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करने वालों की उम्मीदवारी रद कर दी जाएगी, उनके परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स
पासपोर्ट साइज फोटो
सिग्नेचर की स्कैन कॉपी
रिजर्व्ड कैटेगरी के हैं तो सर्टिफिकेट
जेईई मेन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की कॉपी
वैलिड फोटो आईडी, आधार, राशन कार्ड या बैंक पासबुक की स्कैंड कॉपी
ऐसे होता है एग्जाम
जेईई मेन में दो पेपर होते हैं, Paper एक और Paper दो। पेपर एक (B.E/B/Tech) के लिए तीन घंटे का समय मिलता है। जेईई मेन देने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। लगातार तीन साल तक जेईई मेन दे सकते हैं।
जानें, क्या है जेईई मेन और इसे पास करने पर कहां मिलता है दाखिला
जेईई मेन परीक्षा का पूरा नाम Joint Entrance Examination (JEE) Main है। जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस परीक्षा भी होती है। इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने वाले जेईई मेन देते हैं। ये कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसे पास करने वालों को एनआईटी में दाखिला मिलता हैं। आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस परीक्षा भी पास करनी होती है। जेईई मेन (JEE Mains) परीक्षा में सफल होने वाले टॉप 2.50 लाख कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड परीक्षा (JEE Advanced Exam) देते हैं। दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले कैंडिडेट्स को आईआईटी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन (IIT Admission) में दाखिला मिलता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



