काम की बात

Dengue: डेंगू व सामान्य बुखार के कई लक्षण हैं एक समान, घबराएं नहीं; ऐसे करें बचाव

मानसून (Monsoon) के दौरान बुखार और डेंगू संदिग्ध मामले लगातार आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार के हर मरीज की रक्त की स्लाइड बनाई जा रही है। मलेरिया व डेंगू की जांच की जा रही है। मलेरिया विभाग के अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि सामान्य बुखार,मलेरिया व डेंगू के कई लक्षण एक समान हैं, ऐसे में बुखार होने पर घबराएं नहीं। जांच करवाएं, जिससे कि पता चल सके कि अन्य कोई बीमारी तो नहीं है।

सामान्य बुखार के लक्षण
बदन दर्द, उल्टी, शरीर का तापमान बढ़ना, जी मिचलाना, कब्ज, सिरदर्द, ठंड लगना। बच्चों में भी वायरल फीवर के लक्षण लगभग एक जैसे ही हैं।

मलेरिया के लक्षण
मलेरिया आमतौर पर कंपकंपी और ठंड से शुरू होता है, उसके बाद तेज बुखार, फिर पसीना आता है। मलेरिया के लक्षण आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटे जाने के कुछ हफ्तों के भीतर ही दिखने लगते हैं।

डेंगू के लक्षण, बचाव और उपाय
-डेंगू की स्थिति में तेज बुखार होता है।
-कई बार शरीर में चकते पड़ जाते हैं।
-अगर लगता है कि आपको डेंगू बुखार हो सकता है तो सबसे पहले जांच करवा लेनी चाहिए।
आपको आराम करना चाहिए।
-यदि पेशाब कम होना, शुष्क मुंह या होंठ, सुस्ती आना जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।
-पौष्टिक आहार पर ध्यान देना जरूरी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button