देश-दुनिया

UP News: योगी आदित्यनाथ बोले, मारीच की तरह घुस आया था अपराधी, गोली लगी तो कहा अब कभी ऐसा दुस्साहस नहीं करेगा

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक भवन में एक समारोह में कहा कि आपने कल देखा कि महिला संबंधी अपराध में शामिल एक अपराधी बाहर (राज्य से बाहर) से आया था। वह संभवतः मारीच की तरह घुसा था। लेकिन जब उत्तर प्रदेश पुलिस की गोली उसे लगी, तो वह चिल्ला रहा था कि वह गलती से उत्तर प्रदेश में घुस आया और अब कभी ऐसा दुस्साहस नहीं करेगा।

कहा-अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने की नीयत से आया है तो वहां पर सख्ती से निपटने की तैयारी भी हो
योगी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा में सेंध लगाने की नीयत से आया है तो वहां पर सख्ती से निपटने की तैयारी भी होनी चाहिए।

हिंसा से निपटने के लिए सही परामर्श उपलब्ध करवाने का प्रयास होना चाहिए
योगी ने कहा कि घर की हिंसा हो या बाहर की हिंसा, इस हिंसा से निपटने के लिए सही परामर्श उपलब्ध करवाने का हमारा प्रयास होना चाहिए।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button