राजनीति
Bihar Politics: नीतीश कुमार 10 वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

Bihar News: नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य एनडीए नेताओं की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
नीतीश ने प्रधानमंत्री का किया अभिवादन
नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।
इन्होंने कैबिनेट राज्यमंत्री के तौर पर ली शपथ
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा आदि ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



