Delhi Assembly Election: दिल्ली चुनाव को लेकर आप ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मनीष सिसोदिया जंगपुरा से लड़ेंगे

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की।

आप की सूची के मुताबिक, 18 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं, जबकि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित दो अन्य को नयी सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है।

फिल्म पुष्पा 2 से प्रेरित होकर आप और भाजपा के बीच पोस्टर वार
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म पुष्पा 2 से प्रेरित होकर ‘पोस्टर वार’ में लिप्त हो गई हैं। आप ने हाल ही में फिल्म की तर्ज पर एक पोस्टर जारी किया, जिसका शीर्षक फिल्म के संवाद पर आधारित है केजरीवाल झुकेगा नहीं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



