Chhattisgarh News: रायपुर में आईटीबीपी के जवान ने अधिकारी को मारी गोली, मौत

Raipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान ने विवाद के बाद बल के एक सहायक उप निरीक्षक को गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खरोरा थाना क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन के शिविर में हुई वारदात
रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह खरोरा थाना क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन के शिविर में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक सरोज कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस इंसास राइफल से एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दहिया और सरोज कुमार के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद कुमार ने दहिया पर गोली चला दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)



