राजनीति

Bihar Assembly Election 2025: भोजपुरी स्टार पवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, भाजपा के विधायक मिश्री लाल यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Bihar Election 2025: भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता पवन सिंह ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सिपाही के रूप में पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे। पवन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ऐसी अटकलें थीं कि पवन सिंह भोजपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में से किसी एक विशेषकर आरा या बड़हरा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

कहा, मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा
पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।

बिहार में भाजपा के विधायक मिश्री लाल यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मिश्री लाल यादव ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि दलितों और अन्य पिछड़ा वर्गों को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button