India Pakistan Tension: राजनाथ सिंह बोले, पाकिस्तान से केवल आतंकवाद और पीओके पर होगी बात

Rajnath Singh In Jammu Kashmir: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत केवल आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर ही होगी।
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की छाती पर चोट, आतंकियों को पनाह देना बंद करके ही इलाज संभव
राजनाथ जम्मू कश्मीर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य और सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की छाती पर चोट पहुंचाई गई है, जिसका इलाज उसके आतंकियों को पनाह देना बंद करने से ही संभव है।
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को आईएईए की निगरानी में लिया जाना चाहिए
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के हाथ में परमाणु आयुधों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्हें अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में लिया जाना चाहिए।
परमाणु हथियार पर टिप्पणी पर पाकिस्तान ने राजनाथ सिंह की आलोचना की
पाकिस्तान ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उसके परमाणु शस्त्रागार पर टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी के अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति उनकी सरासर अज्ञानता को दर्शाता है। (भाषा)



