Illegal Immigrants: अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बेड़ियों में जकड़ कर भेजना क्रूर और शर्मनाक : उमा भारती

Bhopal News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अवैध भारतीय प्रवासियों को क्रूर एवं बेहद शर्मनाक तरीके से वापस भेजने के लिए शनिवार को अमेरिका की निंदा की।
104 अवैध प्रवासियों को लेकर पांच फरवरी को अमृतसर पहुंचा था अमेरिकी विमान
अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर पांच फरवरी को अमृतसर पहुंचा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था।
भारत के 119 अवैध प्रवासियों को लेकर शनिवार रात को अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी विमान
अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर III करीब 119 भारतीय नागरिकों को लेकर शनिवार रात को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। (भाषा)



