क्राइम
Delhi News: रुपयों के विवाद में की मां की हत्या, गिरफ्तार

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कथित तौर पर रुपयों को लेकर हुई बहस के बाद एक नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इसकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनू (40) को अपनी 65 वर्षीय मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


