राजनीति

Natural Disaster: मायावती बोलीं, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों की मदद के तत्काल आगे आए केंद्र और राज्य सरकार

Rain And Flood : देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन पर चिंता जताते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र तथा संबंधित राज्य सरकारों से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए तत्काल आगे आने का आग्रह किया है।

यह भी कहा मायावती ने
मायावती ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भी खासकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम आदि राज्यों में भारी बरसात व भूस्खलन आदि के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से हो रही जान-माल व पशुधन की व्यापक हानि तथा गुरुग्राम व नोएडा आदि जैसे शहरी इलाकों में भी भारी जल भराव आदि की समस्याओं से करोड़ों परिवारों को कठिनाइयों व आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button