Bihar Politics: तेजस्वी यादव बोले-जब तक भाजपा सत्ता में है और मेरी उम्र है, लड़ते रहेंगे

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि जब तक दंगाई एवं संविधान विरोधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है और मेरी उम्र है, उससे लड़ते रहेंगे।
इसलिए की टिप्पणी
तेजस्वी यादव ने यह टिप्पणी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) होटल भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत द्वारा पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके (तेजस्वी) तथा कुछ अन्य के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद की।
आईआरसीटीसी मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ तय किए आरोप
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कथित आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे व राज्य में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए। इसके साथ ही बिहार में चुनाव से पहले उनके खिलाफ मुकदमे की तैयारी शुरू हो गई है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के साझा आरोप तय किए। यह मामला भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के दो होटलों के संचालन के ठेके एक निजी कंपनी को देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



