देश-दुनिया
Election Commission: मतदाता सूची की समीक्षा की जरूरत, सिर्फ पात्र नागरिक हो सकते हैं शामिल: निर्वाचन आयोग

Election Commission: निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की जरूरत है क्योंकि ये कई कारणों से बदलती रहती हैं और संविधान में प्रावधान है कि केवल पात्र नागरिक ही मतदाता सूची का हिस्सा हों और जो नहीं हैं, वो वोट नहीं दे सकें।
निर्वाचन आयोग की टिप्पणी
निर्वाचन आयोग ने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब कई विपक्षी दलों ने कहा है कि गहन पुनरीक्षण के कारण राज्य मशीनरी का उपयोग करके बड़ी संख्या में मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किए जाने का खतरा है। (भाषा)



