देश-दुनिया

PACS: अगले चुनाव से पहले देश की हर पंचायत में पैक्स होगी, सहकारी क्षेत्र में चलेगी टैक्सी: अमित शाह

Amit Shah In Lok Sabha: पिछले साढ़े तीन साल में देश में सहकारिता क्षेत्र में मजबूत ढांचा तैयार होने का उल्लेख करते हुए सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले देश की हर ग्राम पंचायत में प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) होगी और आने वाले कुछ दिनों में देश में ओला, उबर जैसी एक सहकारी टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।

अमित शाह ने लोकसभा में दिया जवाब
अमित शाह ने लोकसभा में त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी विधेयक 2025 पर चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही। विधेयक में गुजरात के आणंद में ग्रामीण प्रबंधन संस्थान को त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी के रूप में विश्वविद्यालय का दर्जा देने और राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित करने का प्रावधान है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button