देश-दुनिया

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप बोले-व्यापार से रोका भारत-पाक संघर्ष, सात युद्ध समाप्त कराने के लिए मिलना चाहिए नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को व्यापार के माध्यम से सुलझाने का एक बार फिर दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें सात युद्धों को समाप्त कराने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।

यह भी कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ने
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वैश्विक मंच पर हम एक बार फिर ऐसे काम कर रहे हैं, जिससे हमें उस स्तर का सम्मान मिल रहा है जो पहले कभी नहीं मिला।

ट्रंप प्रशासन ने कहा, नए आवेदकों के लिए है नया एच-1बी वीजा शुल्क, मौजूदा धारकों पर कोई असर नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एच-1बी वीजा के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर का नया शुल्क नए आवेदकों के लिए है और उन्हें इस शुल्क का एकमुश्त भुगतान करना होगा। यह स्पष्टीकरण अमेरिका में काम कर रहे हज़ारों पेशेवरों के लिए बड़ी राहत की बात है जो इस नए नियम से प्रभावित होने को लेकर चिंतित हैं, इनमें बड़ी संख्या में भारतीय हैं ।

व्हाइट हाउस ने कहा, एच1बी वीजा के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क केवल नए आवेदकों पर लागू
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि एच1बी वीजा के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क केवल नए आवेदकों पर लागू होगा। एच-1बी वीजा के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर का नया शुल्क पर सबकी नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button