क्राइम
Delhi News: दिल्ली के जैन मंदिर से 40 लाख रुपये के कलश चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित एक जैन मंदिर से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने से मढ़े कलश की चोरी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कलश भी बरामद कर लिया गया है लेकिन मुख्य चोर अब भी फरार है।
दिल्ली के जैन मंदिर से 40 लाख रुपये मूल्य का सोने का कलश चोरी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक जैन मंदिर के शिखर से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य का सोने की परत चढ़ा कलश कथित तौर पर चोरी हो गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना रिकॉर्ड हो गई और चोरी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



