देश-दुनिया
Vocal For Local: पीएम मोदी बोले, भारत अब दुनिया के कारखाने के रूप में उभर रहा

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनका वोकल फॉर लोकल अभियान अब रंग ला रहा है क्योंकि भारतीय उत्पाद वैश्विक हो रहे हैं और दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया दशकों तक भारत को अपने बैक ऑफिस के रूप में देखती रही, लेकिन देश अब दुनिया के कारखाने के रूप में उभर रहा है। (भाषा)



