CJP: राहुल और प्रियंका ने आरएमएल अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की, आप ने प्रदर्शनकारियों की कानूनी, चिकित्सकीय सहायता के लिए शुरू की हेल्पलाइन

Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी, प्रियंका और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में उस घायल छात्रा की मां से भी मिले जिसे सोमवार को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
आप ने कॉजपा के प्रदर्शनकारियों की कानूनी, चिकित्सकीय सहायता के लिए शुरू की हेल्पलाइन
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों पर उसकी कार्रवाई अंग्रेजों की बर्बरता से भी बदतर थी। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने घायल प्रदर्शनकारियों को चिकित्सकीय सहायता और हिरासत में लिए गए छात्रों के परिजनों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 85-888-33548 जारी किया है। (भाषा)



