Sikkim Tunnel Collapse: सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 10 लोगों की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम तमांग से की बात

Sikkim News: सिक्किम के नामची जिले में एक दिन पहले निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 10 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नामची के जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
पीएम मोदी ने मृतकों व घायलों के लिए सहायता की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की और नामची जिले में एक सुरंग के ढहने से पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
अमित शाह ने केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की और नामची जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद उत्पन्न हालात के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। (भाषा)



