देश-दुनिया
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच ओडिशा में प्रमुख स्थानों की कड़ी सुरक्षा

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को बालासोर जिले के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) सहित सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कई बड़े और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सिर्फ आईटीआर ही नहीं, बल्कि गोपालपुर के पास स्थित आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज, बोलांगीर की आयुध फैक्टरी, छतरपुर के पास आईएनएस चिल्का, और इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (आईईआरएल) जैसे और भी कई बड़े और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। (भाषा)



