देश-दुनिया

UP News: यूपी में अब इस धान की कुटाई पर मिलेगी एक प्रतिशत की रिकवरी छूट, किसानों और मिल मालिकों को मिलेगा लाभ

Recovery Discount: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चावल मिलों (राइस मिलर्स) को नॉन-हाइब्रिड धान की कुटाई पर एक प्रतिशत रिकवरी छूट देने का ऐलान किया है। इसके लिए 167 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इस निर्णय से 13-15 लाख अन्नदाता किसानों व 2000 से अधिक राइस मिलर्स को लाभ मिलेगा। प्रदेश में दो लाख रोजगार के अवसर सुदृढ़ होंगे।

प्रदेश में लाख रोजगार के अवसर होंगे सुदृढ़
योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राइस मिलर्स न केवल धान क्रय प्रक्रिया की रीढ़ हैं, अपितु प्रदेश में रोजगार सृजन के महत्वपूर्ण आधार भी हैं। विगत दिनों नॉन-हाइब्रिड धान में अपेक्षित रिकवरी न मिलने की समस्या संज्ञान में आई थी। अतः अन्नदाता किसान और राइस मिलर्स की भावनाओं का यथोचित सम्मान करते हुए निर्णय लिया गया है कि नॉन-हाइब्रिड धान की कुटाई में एक प्रतिशत रिकवरी छूट की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार अपने बजट से करेगी। इस हेतु 167 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इस निर्णय से 13-15 लाख अन्नदाता किसानों व 2000 से अधिक राइस मिलर्स को सीधा लाभ मिलेगा तथा प्रदेश में दो लाख रोजगार के अवसर सुदृढ़ होंगे। मुझे विश्वास है कि यह निर्णय चावल मिल उद्योग को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button