देश-दुनिया

West Asia Conflict: भारत संघर्ष का समाधान करने में मदद के लिए तैयार, पश्चिम एशिया की स्थिति पर विदेश मंत्रालय ने कहा

West Asia Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान तथा इजराइल के बीच युद्धविराम के दावे करने के कुछ घंटों बाद भारत ने मंगलवार को कहा कि वह स्थिति हल करने के लिए अपनी भूमिका निभाने को तैयार है। भारत ने आगे बढ़ने के लिहाज से बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने पर जोर दिया।

ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम की रिपोर्ट का स्वागत
भारत ने कहा कि वह समग्र स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है, लेकिन ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम की रिपोर्ट का स्वागत करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष से संबंधित घटनाक्रम पर रातभर नजर रख रहे हैं, जिसमें ईरान के परमाणु केंद्रों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई शामिल है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button