Goa Nightclub Fire Tragedy: गोवा पुलिस ने नाइटक्लब के कर्मचारी को दिल्ली में लिया हिरासत में

Goa Nightclub Fire Tragedy: गोवा के उस नाइट क्लब के एक कर्मचारी को राज्य पुलिस ने दिल्ली में हिरासत में लिया है जहां आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी की पहचान यहां सब्जी मंडी इलाके के निवासी भरत कोहली के रूप में हुई है। वह नाइट क्लब के दैनिक कामकाज की देखरेख के लिए जिम्मेदार था और क्लब के एक प्रबंधक से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया।
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में राज्य सरकार ने आतिथ्य कंपनी के खिलाफ कार्रवाई तेज की, दो संपत्तियां सील
गोवा में एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने रोमियो लेन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गोवा में इस आतिथ्य कंपनी की दो अन्य संपत्तियों को भी सील कर दिया गया है।
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में 25 मृतकों में 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल, तीन दिल्ली के
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में मारे गए सभी 25 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है, जिनमें 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार रात यह जानकारी दी। आग में मारे गए पांच पर्यटकों में से चार दिल्ली के थे, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे। पांचवां पर्यटक कर्नाटक का था। (भाषा)



