क्राइम

Court News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी दोषी करार

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने शादी का वादा कर महिला को रिश्ते में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार दिया। अदालत ने कहा कि यह वादा झूठा था और इसके पीछे अपनी काम लालसा को पूरा करने की गुप्त मंशा थी।

कहा, इस तरह की सहमति को कानूनी रूप से वैध नहीं माना जा सकता
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कपिल कुमार ने मोहित राजपाल के खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई की, जिस पर शादी का झूठा वादा करके एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था। अदालत ने कहा कि इस तरह की सहमति को कानूनी रूप से वैध नहीं माना जा सकता। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button