क्राइम

Court News: अलकायदा की साजिश में शामिल होने के जुर्म में तीन दोषियों को सजा

NIA: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अदालत ने अलकायदा की आतंकी साजिश में शामिल होने के जुर्म में तीन लोगों को सजा सुनाई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान लखनऊ के मुसीरुद्दीन उर्फ ​​राजू और मिन्हाज अहमद उर्फ ​​मिन्हाज तथा जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के तौहीद अहमद शाह उर्फ ​​सोबू शाह के रूप में हुई है।

एनआईए ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि लखनऊ की एक विशेष अदालत ने 2021 के एक कट्टरपंथीकरण और भर्ती मामले में तीन और आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा हुआ है। भारत विरोधी आतंकी साजिश के इस मामले में तीन अन्य लोगों को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button