Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें-कब है वोटिंग; किस दिन आएंगे नतीजे

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) के तहत दो चरणों में क्रमश: 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
जानें, पहले चरण में कब-क्या होगा
नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 18 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 28 अक्टूबर 2024
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 30 अक्टूबर 2024
झारखंड में वोटिंग की तारीख- 13 नवंबर 2024
झारखंड में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024
दूसरे चरण का ये है शेड्यूल
नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 10 नवंबर 2024
झारखंड में वोटिंग की तारीख- 03 नवंबर 2024
झारखंड में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024
झारखंड में इस बार रोचक मुकाबले होने के आसार हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इस बार हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन पर सबकी नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



