देश-दुनिया

CJP: कॉजपा प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- समय बर्बाद न करें

Court News: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से बुधवार को इनकार कर दिया और प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा कि अदालत का समय बर्बाद न करें।

कॉजपा और युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
नई दिल्ली और अन्य जिलों में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और युवा कांग्रेस के अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी के चलते लुटियंस दिल्ली इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संवेदनशील स्थानों के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
सूत्रों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, रफी मार्ग, संसद मार्ग और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button