राजनीति

Assam Politics: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सीएम हिमंत ने कही ये बात

Bhupen Bora Resign: असम विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सोमवार को कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा इस्तीफा
सूत्रों के अनुसार, भूपेन बोरा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में भूपेन बोरा ने दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है और प्रदेश इकाई में उन्हें उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है।

असम के मुख्यमंत्री बोले, आज की कांग्रेस हिंदुओं के हित में नहीं
इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि असम कांग्रेस में एक ही हिंदू नेता था, जो किसी राजनीतिक वंश का नहीं था। आज उस नेता ने भी कांग्रेस से पदत्याग कर दिया है। आज की कांग्रेस हिंदुओं के हित में नहीं है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button