राजनीति

Delhi Politics: आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के एक दिन बाद रविवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

आतिशी ने राज निवास में सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा
अधिकारियों ने बताया कि आतिशी ने राज निवास में सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। पार्टी को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन आतिशी अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली में 48 सीट जीतकर 27 साल बाद सत्ता में लौटी है।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। भाजपा के नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह विदेश दौरे से लौटने के बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button