राजनीति

Maharashtra Election 2024: शरद पवार ने भतीजे अजित पर साधा निशाना, कहा-क्या आप राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए परिवार तोड़ देंगे

राकांपा (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) पर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए परिवार को तोड़ने का मंगलवार को आरोप लगाया। बारामती के पास कन्हेरी शहर में अपने पोते और राकांपा (एसपी) प्रत्याशी युगेंद्र पवार के समर्थन में प्रचार करते हुए शरद पवार ने अजित की नकल की, जो एक दिन पहले क्षेत्र में आयोजित एक रैली में युगेंद्र की उम्मीदवारी को लेकर भावुक हो गए थे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे।

नांदेड़ जिले में कार से 1.05 करोड़ रुपये की नकदी जब्त
महाराष्ट्र (Maharashtra) में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू रहने के बीच पुलिस ने मंगलवार को नांदेड़ जिले में एक कार से 1.05 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने नांदेड़ के भाग्यनगर इलाके में एक जांच चौकी पर चार पहिया वाहन को रोका और वाहन से नकदी बरामद की।

नागपुर में 12 में से 11 सीट पर जीत दर्ज करने को भाजपा का मतदाताओं तक पहुंच बनाने पर जोर
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य के नागपुर जिले की कुल 12 विधानसभा सीट में से 11 सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि केवल एक सीट सहयोगी शिवसेना के खाते में गई है। यह इस बात का संकेत है कि पार्टी इस क्षेत्र को कितना महत्व देती है। भाजपा ने अपने 50,000 कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले मतदाताओं तक पहुंच बनाने का काम सौंपा है। पार्टी इन सीट को जीतने के लिए घर-घर जाकर बैठकें करने और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवाद करने सहित हरसंभव प्रयास कर रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button