क्राइम
Cyber Fraud: बांग्लादेश से जुड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 50 मोबाइल फोन बरामद

Arrested In Fraud: दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश से जुड़े एक कथित साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लखनऊ तथा कोलकाता में अलग-अलग छापेमारी के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
25 लाख रुपये बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कीमत
अधिकारी ने कहा कि जब्त किए गए मोबाइल में 45 एकदम नए मोबाइल हैं, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



